Deputy Chief Minister Sushil Modi resuscitated after three days in Bihar: बिहार में आम-खास बाढ़ की चपेट में, तीन दिन बाद रेस्क्यू किया गए उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी

0
176

पटना। बिहार में पिछले चार दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इस बाढ़ में 29 लोगों की मौत हो चुकी है। आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यही नहीं आम लोगों के साथ खास लोगों का भी बुरा हाल है। बारिश और बाढ़ में पटना में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तीन दिनों तक फंसे रहे। वह अपने पुश्तैनी घर में फंसे थे। बाढ़ के फंसे उपमुख्यमंत्री का रेस्क्यू सोमवार को किया गया। बता दें कि प्रदेश के 14 जिलों में रेड अलर्ट घोषित है। बारिश और बाढ़ प्रभावित जिलों में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। नीतीश सरकार ने रेस्क्यू आॅपरेशन के लिए वायुसेना से दो हेलिकॉप्टर की मदद ली। साथ ही शहर से पानी निकालने के लिए कोयला मंत्रालय से पंप भी मांगा है। केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में प्राकृतिक आपदा है। कोई परेशान न हों, जो जहां भी फंसे हैं, उनका रेस्क्यू कराया जाएगा। बिहार सरकार के पीछे भारत सरकार खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। केंद्र सरकार मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

SHARE