Declare Puducherry as transgender – CM V. Narayanasamy: पुडुचेरी को ट्रांसजेंडर घोषित कर दें-सीएम वी. नारायणसामी

0
319

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी आज केंद्र पर बरसे। उन्होंने केंद्र सरकार पर पुडुचेरी के साथ दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। केंद्र पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। बतौर मुख्यमंत्री केंद्र कभी पुडुचेरी को राज्य कहता है तो भी पुडुचेरी को केंद्र शासित प्रदेश बताता है। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि इससे अच्छा होगा कि वह उसे ट्रांसजेंडर घोषित कर दे। नारायणसामी का कहना है कि केंद्र को जल्द ही इसका समाधान ढूंढना होगा। सीएम नारायणसामी पुडुचेरी में एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाए और इसका समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘भारत सरकार की नीतियों के कारण हम न इधर के रहे और न ही उधर के। वह अपनी सहूलियत के हिसाब से हमारे साथ कभी राज्य तो कभी केंद्र शासित प्रदेश का व्यवहार करती है। यह हमारी स्थिति है। उसे पुड्डुचेरी को ट्रांसजेंडर घोषित कर देना चाहिए।’ कांग्रेस नेता ने कहा कि पुड्डुचेरी प्रशासन को बिलकुल दिल्ली की तरह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘पुड्डुचेरी और दिल्ली दोनों ही एक कठिन स्थिति में हैं क्योंकि वे विधायिका के साथ केंद्र शासित प्रदेश हैं। यह उन केंद्र शासित प्रदेशों की परेशानी है, जिनमें विधानसभा है।’इसके बाद मुख्यमंत्री के बयान पर उपराज्यपाल किरण बेदी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पुड्डुचेरी की जरूरतों के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। यह केंद्र की साफ, गौर करने वाली, असंशोधित और निगरानी वाला मार्गदर्शन ही है जिसके कारण पुडुचेरी प्रशासन अपने लोगों को जरूरी सेवाएं मुहैया करवा पा रहा है। बता दें कि पुडुचेरी में उपराज्यपाल किरण बेदी और मुख्यमंत्री के टकराट की स्थिति कई बार सामने आई है। वहीं पुडुचेरी सीएम ने जीएसटी पर कहा कि ‘जीएसटी के ममाले में हमारे साथ राज्य की तरह बर्ताव किया जाता है और पैसे ले लिए जाते हैं। लेकिन जब विभिन्न योजनाओं को लागू करने की बात आती है तो वह हमारे साथ केंद्र शासित प्रदेश की तरह व्यवहार करते हैं।’

SHARE