Virender Sehwag’s tweet on Chandrayaan-2 said – ISRO is where the difficulties are embarrassing: चंद्रयान-2 पर वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट कहा- इसरो वो है जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं

0
265

नई दिल्ली। भले ही चंद्रयान मिशन-2  के सफल नहीं हो पाने पर वैज्ञानिक दुखी हों, लेकिन पूरा देश इसरो के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश का हर आम नागरिक इसरो को दिलासा देने में जुटा है।  बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा ट्वीट किया है, जो आपका दिल जीत लेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान -2 मिशन को सफल बनाने के महत्वाकांक्षी प्रयास पर देश का हर व्यक्ति गौरव बता रहा है। चन्द्रयान-2 मिशन के लैंडर विक्रम से चंद्रमा के सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया, जिससे माहौल में उदासी छा गई। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग ने इसरो का हौसला बढ़ाने वाला ट्वीट किया है। सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा है- ख्वाब अधूरा रहा पर हौसला जिंदा है, इसरो वो है, जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं… हम होंगे कामयाब चंद्रयान 2, #Chandrayan2

गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा- यह असफलता तब है, जब हम उससे कुछ सीखते नहीं हैं। हम और मजबूत होकर वापस लौटेंगे।

सहवाग के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- औसत लोगों की इच्छाएं और आशाएं होती हैं। आत्मविश्ववासी लोगों के पास लक्ष्य और योजनाएं होती हैं। हमें आप पर गर्व है इसरो। जय हिंद

SHARE