Security is being compromised in the country, Vadra furious over Priyanka Gandhi’s security lapse: देश में सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा, प्रियंका गांधी की सुरक्षा में हुई चूक पर भड़के वाड्रा

0
184

नई दिल्ली। कांग्रेस में यूपी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी सुरक्षा हटा ली गई है। केंद्र सरकार ने एसपीजी की समीझा कर गांधी परिवार को मिली एसपीजी की सुरक्षा वापस ले ली थी और उन्हें सीआरपीएफ की जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। जिसे लेकर संसद में भी हंगामा हुआ। एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद पहली बार प्रियंका की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। सुरक्षा में चूक को लेकर प्रियंका के पति रार्बट वाड्रा भड़क गए। उन्होंने सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया। सरकार पर अपने नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, लेकिन देश में सुरक्षा को लेकर समझौता किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है। ‘यह प्रियंका, मेरी बेटी या बेटे, मेरे या गांधी परिवार की सुरक्षा के बारे में नहीं है। यह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से हमारे देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने और सुरक्षित महसूस कराने को लेकर है। पूरे देश में सुरक्षा से समझौता किया जाता है।’

वाड्रा ने सुरक्षा को लेकर सरकार पर जमकर हमला किया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रार्बट वाड्रा ने कहा कि ‘लड़कियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म हो रहा है, हम किस तरह के समाज बनते जा रहे हैं? हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। यदि हम अपने देश और घर में सुरक्षित नहीं हैं, सड़को पर सुरक्षित नहीं हैं, दिन या रात में सुरक्षित नहीं हैं तो हम कहां और किस तरह से सुरक्षित रह सकते हैं?’ गौरतलब है कि सोमवार को प्रियंका की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। सात अज्ञात प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रियंका गांधी के लोधी एस्टेट स्थित आवास में घुस आए। जिसमें तीन पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्ची शामिल थी। ये लोग प्रियंका के समीप जाकर उनके साथ सेल्फी लेने को कह रहे थे। प्रियंका ने उनके साथ शिष्टाचार से बात की, उन्होंने प्रियंका के साथ फोटो ली और वहां से चले गए। हालांकि प्रियंका के कार्यालय ने इस मामले को सीआरपीएफ के समक्ष उठाया है। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने इस बात की जानकारी नहीं होने की बात कही।

SHARE