Rahul Gandhi’s job is to spread lies only in times of crisis – Ravi Shankar Prasad: राहुल गांधी का काम संकट के समय केवल झूठ फैलाना है- रविशंकर प्रसाद

0
195

नई दिल्ली। देश मेंएक तर फ कोरोना संक्रमण तेज हो रहा है तो दूसरी ओर राजनीति भी तेज हो रही है। कांग्रेस केपूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार सरकार पर हमले कर रहे हैं। चाहे वो अर्थव्यवस्था का मामला हो या फिर प्रवासी श्रमिकों को। यहां तक कि उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन को ही पूरी तरह असफल बताया। अब आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कानून मंत्री ने राहुल पर पलटवार किया। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद नेसीधे राहुल पर वार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कोरोना के संकट के दौरान केवल झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल  गांधी का काम संकट के समय राष्ट्र के खिलाफ काम करना है। उन्होंने कहा कि जब से कोरोना की दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति आई है, तब से राहुल गांधी देश के संकल्प को इस लड़ाई के मामले में कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। दुनिया के 15 ऐसे देश जहां कोरोना बड़ी बीमारी बन गया है उसकी आबादी है 142 करोड़। उसमें अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा व अन्य देश हैं। इन देशों में 26 मई तक करीब 3.43 लाख लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है। भारत की आबादी है 137 करोड़ और हमारे देश में 4,345 लोगों की मृत्यु हुई है। 64 हजार से ज्यादा रिकवरी हुई है। वैसे मृत्यु कहीं भी वो वो दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री जी ने लॉकडाउन करके जो देश को एकजुट किया है, ये उसी का नतीजा है।  राहुल गांधी ने देश का संकल्प कैसे कमजोर करने की कोशिश की इसके पांच खंड बताता हूं। पहला- नकारात्मकता फैलाना, दूसरा- संकट के समय राष्ट्र के खिलाफ काम करना, तीसरा- झूठा श्रेय लेना, चौथा- कहते कुछ और हैं करते कुछ और हैं और पांचवां- गलत तथ्य और झूठी खबरें फैलाना। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के लिए उन्होंनेझूठ फैलाया कि श्रमिकोंसे पैसा लिया जा रहा हैजबकि ऐसा नहीं थ। साथ ही उन्होंने चीन और भारत के सीमा विवाद पर कहा कि यह नरेंद्र मोदी का भारत है। नरेंद्र मोदी के भारत को कोई भी आंख नहीं दिखा सकता।

SHARE