Rafael will come to India within the stipulated time limit, France assured Defense Minister Rajnath Singh: तय समय सीमा के अंदर ही भारत आएगा राफेल, फ्रांस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया आश्वासन

0
237

नई दिल्ली। कोरोना वैश्विक महामारी सेदुनिया में तबाही का आलम है। इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इन सबके बीच यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि फ्रांस से खरीदे गए राफेल विमानों की डिलवरी मे ंदेरी हो सकती है। लेकिन फ्रांस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि इसे तय समय पर ही दिया जाएगा। फ्रांस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आश्वस्त किया है कि तय समय पर राफेल भारत को सौंपे जाएंगे। मंगलवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के सशस्त्र बल के मंत्री फ्लोरेंस के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई। बातचीत के दौराना दोनों देशों के बीच कोरोना की स्थिति, क्षेत्रीय सुरक्षा के साथ-साथ भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए आपसी सहमति पर भी चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हमने कोविड-19 महामारी से लड़ने में भारत और फ्रांस के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की। फ्रांस ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद राफेल विमान की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।’ गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8 अक्टूबर 2019 मेंको फ्रांस में एक हवाई अड्डे पर पहला राफेल जेट विमान प्राप्त किया था। राजदूत ने कहा था, ”हम भारतीय वायुसेना को पहले चार विमानों को यथाशीघ्र फ्रांस से भारत ले जाने की व्यवस्था करने में मदद कर रहे हैं।

SHARE