Nadda becomes eleventh president of BJP, will remain in office for three years: जेपी. नड्डा बने भाजपा के ग्यारहवें अध्यक्ष, तीन साल तक रहेंगे पद पर

0
167

नई दिल्ली। सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के अध्यक्ष बने जगत प्रकाश नड्डा। सोमवार को उन्होंने पार्टी का कार्यभार संभाल लिया। उन्हें तीन वर्षों के लिए भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने लंबे समय से पार्टी की कमान संभाल रहे अमित शाह का स्थान लिया है। जेपी. नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष थे अब पूर्ण रूप से अध्यक्ष बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भरोसेमंद जे.पी नड्डा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। वह पार्टी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। नड्डा के नाम की घोषणा भाजपा के चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने की। अध्यक्ष की घोषणा करते हुए राधा मोहन सिंह ने कहा, ‘जे.पी. नड्डा को 2019-2020, 2020-21 और 2021-22 के लिए अध्यक्ष चुना जाता है।’ नड्डा के समर्थन में 21 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने नामांकन-पत्र प्रस्तुत किया, उनमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे राज्य शामिल हैं। भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्यों के आलाव भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अमित शाह की ओर से जे.पी. नड्डा के समर्थन में प्रस्ताव पेश किया गया। साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की तरफ से भी प्रस्ताव दिया गया।

SHARE