ITBP jawan fired, 5 killed, three injured: आईटीबीपी जवान ने की गोलाबारी, 5 की मौत, तीन घायल

0
393

नई दिल्ली। आईटीबीपी की तैनाती छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में है। यहां पर तैनात जवानों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के एक जवान ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। आईटीबीपी के जवानों के बीच हुई आपसी गोलीबारी में पांच जवानों की मौत और तीन जवान घायल हो गए हैं। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर जिले के कडेनार गांव में स्थित आइटीबीपी के 45 वीं बटालियन के शिविर में आज जवानों के बीच गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में पांच जवानों की मृत्यु हो गई है तथा तीन अन्य घायल हो गए हैं। बतौर सुंदरराज शिविर में एक जवान ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके कारण चार जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए। बाद में हमलावर जवान को भी मार गिराया गया। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जवानों के शव और घायल जवानों को अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के बारे में और जानकारी ली जा रही है।

SHARE