Indian army issued advisory to changed WhatsApp settings: भारतीय सेना ने जवनों से वॉट्सएप सेटिंग बदलवाई, जारी की एडवाइजरी

0
203

व्हाट्सएप वैसे तो सभी की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हो गया है। इसका इस्तेमाल हर व्यक्ति कर रहा है लेकिन इसे कुछ गलत लोग गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी वजह से भारतीय सेना ने अपने सैनिकों के लिए व्हाट्सएप को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। भारतीय सेना की ओर से सैनिकों को अपने व्हाट्सएप में कुछ सेटिंग बदले के लिए कहा गया है। ऐसा एतिहात के तौर पर किया गया है। भारतीय सेना के एक जवान का व्हाट्सएप नंबर पाकिस्तान से संबंधित एक व्हाट्सएप ग्रुप में बिना इजाजत जोड़ा गया था। उसके बाद सेना ने यह फैसला लिया है और अपने सैनिकों को एडवाइजरी जारी कर अपने व्हाट्सएप अकाउंट की सेटिंग्स तुरंत बदलने का निर्देश दिया गया है ताकि उन्हें कोई पाकिस्तानी जासूस किसी ग्रुप में ना जोड़ सके। व्हाट्सएप के नए अपडेट के बाद आज सेटिंग में बदलाव के बाद अपनी मर्जी से ही किसी ग्रुप में जोड़े जा सकते हैं। आपकी मर्जी के बिना कोई भी आपको किसी ग्रुप में नहीं जोड़ सकता है। इसके लिए सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप एप को अपडेट करें। इसके बाद एप को ओपन करें और इस स्टेप को फॉलो करें। अपने अकांउट में जाएं अकाउंट के बाद प्राइवेसी-गु्रप्स इसमें आपको तीन विकल्प चुनने होते हैं। नोबॉडी, माई अकाउंट और एवरीवन। अगर आप माई अकाउंट चुनते हैं तो केवल आपके द्वारा सेव किए गए किसी भी नंबर द्वारा आपको किसी ग्रुप में जोड़ा जा सकता है। कोई अन्य व्यक्ति आपको नहीं जोड़ सकता। यदि आप नोबॉडी का विकल्प चयनित करते हैं तो कोई भी आपको किसी तरह के व्हाट्सएप ग्रुप में नहीं जोड़ सकता है। वहीं यदि आप चाहते हैं सिर्फ वही लोग आपको ग्रुप में ऐड करें जो आपको कॉन्टेक्ट लिस्ट में हैं तो आप माई अकाउंट का विकल्प चुनें।

SHARE