Government bungalow will be vacated by August 1 – Priyanka Gandhi: एक अगस्त तक खाली कर देंगी सरकारी बंगला-प्रियंका गांधी

0
201

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी ने आज अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यह साफ किया कि उन्होंने सरकार से अपने बंगले के लिए कोईसमय सीमा नहीं बढ़ाने की बात कही है। मीडिया में चल रही खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। मीडिया में कुछ खबरे आ रहीं थी कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकारी बंगले को खाली करने के लिए कुछ और दिनों की मोहलत मांगी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह एक अगस्त तक दिल्ली स्थित 35, लोधी स्टेट वाला सरकारी बंगला खाली कर देंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह साफ कर दिया कि वह सरकार के आदेश के मुताबिक एक अगस्त तक सरकारी आवास खाली कर देंगी। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि उनके आवास का आवंटन एक जुलाई को रद्द कर दिया गया है। शहरी आवास के मंत्रालय के तहत संपदा निदेशालय ने प्रियंका गांधी को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें लोदी रोड स्थित बंगला इसलिए खाली करने के लिए कहा कि उनके पास अब विशेष सुरक्षा समूह की सुरक्षा नहीं है। आदेश में कहा गया है, ‘गृह मामलों के मंत्रालय द्वारा एसपीजी सुरक्षा और जेड + सुरक्षा कवर को वापस लेने के बाद, अब आपको सुरक्षा के आधार पर सरकारी आवास के आवंटन का प्रावधान नहीं है। इसलिए एक जुलाई से इसे रद्द किया जाता है। नियम के मुताबिक आपको एक महीने की छूट दी जाती है।’प्रियंका गांधी कोआवंटित बंगला खाली होने के बाद अब भाजपा के सांसद अनिल बलूनी को मिलेगा। प्रियंका गांधी का बंगला नई दिल्ली के 35, लोधी एस्टेट स्थित है।

SHARE