FIR lodged against Priyanka Gandhi’s private secretary Sandeep Singh and state Congress president Lallu: प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

0
387

कांग्रेस की ओर से प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 1000 बसों  की पेशकश यूपी सरकार से की। जिसके बाद से ही यूपी में बसों को लेकर सियासत हो रही है। प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर एफआईआर की गई। दरअसल कांग्रेस द्वारा दी गई बसों की लिस्ट में आॅटो, एंबुलेंस, बाइक के नंबर मिले थे। जबकि कुछ बसों के नंबर की पुष्टि नहीं हो पाई थी। कुछ बसों के न ंबर चोरी के वाहन होने की आशंका भी जताई गई है। इस संदर्भ में हजरत गंज थानेमें प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मु0अ0सं0 145/20
धारा 420/467/468 भ0द0वि0
थाना हज़रतगंज लखनऊ
वादी आर0पी0 त्रिवेदी RTO लखनऊ
प्रतिवादी- संदीप सिंह निजी सचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा
अजय कुमार लल्लू अध्यक्ष उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी व अन्य

कांग्रेस की ओर से बसें न चलने देने पर भाजपा और योगी सरकार पर निशाना साधा गया। कांग्रेस ने कहा कि इस सियासत के बी च केवल पत्र दिन के उजाले की तरह साफ है कि भाजपा चाहती ही नहीं कि प्रवासी मजदूर अपने घर जाएं। वे गरीबों की सलामती चाहते ही नहीं।

गरीब दुर्घटना में मरे, भूख से मरें, उस पर लाठीचार्ज हो, उसकी गरिमा की धज्जियां उड़ाई जाएं, बीजेपी को फर्क नहीं पड़ता। लेकिन हम दृढ़ संकल्प के साथ डटे हैं। हम रात भर यही रहेंगे। सारी बसें यहीं उप्र बॉर्डर पर रहेंगी। हम फिर से इन बसों को चलवाने का प्रयास करते रहेंगे।

SHARE