Digvijay Singh of Congress also won Rajyasabha Jyotiraditya Scindia from BJP : भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे राज्यसभा, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह भी जीते

0
185

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की सीटों के लिए वोट डाले गए। आज राज्य सभा की तीन सीटोंके लिए वोट डलेजिसमें से दो भाजपा के खाते में आईंऔर एक राज्यसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई। मध्यप्रदेश से राज्यसभा की सीट के लिए भाजपा के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रोफेसर सुमेर सिंह सोलंनेजीत हासिल की। वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सर्वाधिक वोटों से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। वह लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इस चुनाव में इन तीनों के अलावा कांग्रेस के उम्मीदवार वरिष्ठ दलित नेता फूल सिंह बरैया भी मैदान में थे, लेकिन वह हार गए। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के लिए विधानसभा परिसर में शुक्रवार को मतदान हुआ था। इस चुनाव में कुल 206 मत पड़े। इनमें से दिग्विजय को 57 मत मिले, जबकि सिंधिया को 56, सोलंकी को 55 और बरैया को मात्र 36 मत प्राप्त हुए।

SHARE