Congress save India rally, economy in ICU – Rahul Gandhi: कांग्रेस की भारत बचाओ रैली, आईसीयू में अर्थव्यवस्था-राहुल गांधी

0
255

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की ओर से भाजपा सरकार की खामियों को लेकर भव्य रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में कांग्रेस ने भाजपा को कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि बीजेपी सरकार की तनाशाही ने अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दिया है। गौरतलब है कि आज कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ रैली’ आयोजित की है। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि यह रैली मोदी सरकार की नीतियों और नाकामियों को देश की जनता के सामने उजागर करने के लिए की जा रही है। रैली को कांग्रेस के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे। रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल होने की संभावना है। रामलीला मैदान में सोनिया, राहुल और प्रियंका के बड़े-बड़े कट आउट लगाए गए हैं, जिसमें तीनों एक साथ दिख रहे हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, आईसीयू में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूंगा।

SHARE