5 suspected coronavirus patients who had escaped from the isoletoid ward of the hospital, were searched and brought back with the help of police: अस्पताल के आईसोलेटिड वार्ड से भागे कोरोनावायरस के 5 संदिग्ध मरीज, पुलिस की मदद से खोजकर वापस लाए गए

0
187

नई दिल्ली। एक ओर भारत सरकार और दूसरे अन्य देश कोरोना वायरस से लगातार लड़ रहे हैं वहीं कुछ लोग इससे भागने की कोशिश कर रहे जो बेहद खतरनाक है। ऐसे लोग खुद के लिए और दूसरों के लिए भी खतरनाक हैं। एक अजीबो गरीबो मामला सामने आया महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज अस्पाल से ही भाग गए। उन्हें वापस लाने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। अस्पाल से भाग पांच मरीजों का पता लगाने के लिए पूरे शहर में पुलिस ने अलर्ट जारी किया। पुलिस ने सभी मरीजों को पकड़ लिया है। यह सभी मरीज शहर के मायो जनरल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। हालांकि इनमें से एक मरीज की कोविड 19 वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अन्य चार की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। एएनआई को नागपुर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर एस सूर्यवंशी ने बताया है कि हमने सभी का पता लगा लिया है और प्रशासन की मदद से उन्हें वापस अस्पताल लेकर आ गए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में दो और लोगों के कोरोना वायरस के पॉजिटिव आने से राज्य में कोरोना पॉजिटव मरीजों की संख्या 19 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह नए मामले मुंबई और अहमदनगर से सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में से दस पुणे से, चार मुंबई, तीन नागपुर तथा एक-एक ठाणे और अहमदनगर से है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि ”शुक्रवार शाम तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 थी। दो और लोगों की जांच रिपोर्ट देर रात को आई। अब इसकी संख्या 19 हो गई है। अहमदनगर का व्यक्ति जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वह हाल में दुबई होकर आया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने शुक्रवार को मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, नागपुर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड में 30 मार्च तक सिनेमा थिएटरों, जिमखानों, स्विमिंग पूल और पार्कों को बंद करने का आदेश दिया। सरकार के फैसले के अनुसार, पुणे और पड़ोसी औद्योगिक शहर पिंपरी तथा चिंचवड में स्कूल तथा कॉलेज अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

SHARE