France and India special relationship beyond the bond of ideology – Defense Minister: फ्रांस और भारत के विशेष संबंध औचारिकता के बंधन से परे-रक्षामंत्री

0
211

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिनों के दौरे पर फ्रांस में हैं। यहां वह आज शस्त्र पूजन का राफेल की पहली खेप हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि फ्रांस, भारत का महत्वपूर्ण सामरिक सहयोगी है और दोनों देशों के बीच विशेष संबंध औपचारिकताओं से परे हैं। रक्षामंत्री कल फ्रांस के लिए रवाना हुए थे। आज फ्रांस पहुंचकर उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि फ्रांस आकर प्रसन्नता महसूस हो रही है। यह महान देश भारत का महत्वपूर्ण सामरिक सहयोगी है और हमारे विशेष संबंध औचारिकता के बंधन से परे हैं। वह फ्रांस के मेरिगनाक में एक समारोह के दौरान राफेल विमानों की खेप प्राप्त करेंगे। इस दौरान फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लारेंस पर्ली भी मौजूद रहेंगे।

फ्रांस में रक्षामंत्री फ्रांस के रक्षामंत्री के साथ सालाना रक्षावार्ता में शामिल होंगे। शस्त्र पूजन के बाद वह राफेल में उड़ान भरेंगे। रक्षा मंत्री नौ अक्टूबर को फ्रांस के रक्षा उद्योग के अधिकारियों को भी संबोधित करेंगे। वैसे तो सिंह मंगलवार को 36 राफेल जेट विमानों में पहला विमान मंगलवार को प्राप्त कर लेंगे लेकिन चार विमानों का पहला खेप अगले साल मई तक ही भारत आएगा। दिन में बाद में सिंह पार्ले के साथ वार्षिक रक्षा वार्ता भी करेंगे जिस दौरान दोनों पक्ष रक्षा एवं सुरक्षा संबंध को और मजबूत करने के तौर तरीके खंगालेंगे। नौ अक्टूबर को सिंह फ्रांसीसी रक्षा कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों को संबोधित करेंगे। संभावना है कि वह उनसे भारत में रक्षा के क्षेत्र में मेक इन इंडिया पहल में भाग लेने की अपील करेंगे।

SHARE