Sensex-Nifty fall: सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

0
222

नई दिल्ली। इस कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुए। सुबह हरे निशान के साथ खुलने वाले अधिकतर स्टॉक लाल निशान के साथ बंद हुए। आज शुक्रवार 14 फरवरी को 30 शेयरों वाले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 202 अंकों की गिरावट के बाद 41 257.74 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 61 अंकों के नुकसान के साथ 12,113 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के स्टॉक्स की बात करें तो भारती एयरटेल, एचसीएल, बजाज ऑटो, एल एंड टी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स को छोड़ सभी नुकसान के साथ बंद हुए।

SHARE