Chandrayaan-2 reached closer to the moon, entered the second orbit: चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-2, दूसरी कक्षा में किया प्रवेश

0
255

नई दिल्ली। भारत के लिए एक और गर्व का क्षण जल्द ही आने वाला है। चंद्रयान-2 अब चांद के और करीब पहुंच गया है। चंद्रयान-2 ने बुधवार को सफलतापूर्वक दूसरी कक्षा में भी प्रवेश कर लिया। बता दें कि मंगलवार को चांद की कक्षा में प्रवेश किया और इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने मंगलवार को कहा था कि आज, चंद्रयान-2 मिशन ने एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित किया है। सुबह नौ बजे यान को चांद की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। यह प्रक्रिया लगभग 30 मिनट तक चली। चंद्रयान-2 को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया गया। उन्होंने बताया था कि यान को चांद की कक्षा में पहुंचाने की प्रक्रिया के दौरान इसकी गति 2.4 किलोमीटर प्रति सेकंड से घटकर 2.1 किलोमीटर प्रति सेकंड हो गई। चंद्रयान-2 को गत 22 जुलाई को ‘बाहुबली रॉकेट जीएसएलवी मार्क ।।।-एम 1 के जरिए प्रक्षेपित किया गया था। गत 14 अगस्त को इसने धरती की कक्षा से बाहर निकलकर चंद्र पथ पर चंद्रमा की ओर बढ़ना शुरू किया था। इसमें एक आॅर्बिटर, ‘विक्रम नाम का एक लैंडर और ‘प्रज्ञान नाम का एक रोवर है।

SHARE