18 new faces found in Yogi Adityanath’s cabinet in UP: यूपी में योगी आदित्यनाथ के केबिनेट में 18 नए चेहरों को मिली जगह

0
247

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रीमंडल में फेरबदल किया। बता दें कि यूपी में 11 सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले है। योगी कैबिनेट में 23 नए मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें छह को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। कैबिनेट मंत्रियों में चार ऐसे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं, जिनका कद बढ़ाते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री के रूप में दो नए चेहरे शामिल किए गए हैं। यूपी केबिनेट में दो कैबिनेट मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरुण, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी में कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल और राज्यमंत्रियों में नए चेहरे के रूप में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डा. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल प्रमुख हैं। इसके अलावा छह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 11 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार में जहां युवा चेहरों को तरजीह दी है। वहीं जातीय व क्षेत्रीय संतुलन का भी पूरा ख्याल रखा है। सबसे ज्यादा (10) पिछड़ों व दलितों को मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी दी गई है। तीन क्षत्रिय विधायक मंत्री बने हैं जबकि छह ब्राह्मणों को मंत्री बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे चार मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रोन्नत किया है। इसमें मुख्य रूप से ग्राम्य विकास मंत्री डा. महेंद्र सिंह, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर के अलावा दो नए चेहरों राम नरेश अग्निहोत्री और श्रीमती कमला रानी वरुण को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर शपथ दिलाई गई।

SHARE