13 killed due to breaking of gold mine dam in Russia: रूस में सोने की खदान का बांध टूटने से 13 की मौत

0
198

मास्को।   रूस के साइबेरियाई क्षेत्र क्रास्नोयास्क क्राई में शनिवार तड़के एक बांध टूटने के कारण कम से कम तेरह लोगों की मौत हो गयी। रूस के आपातकाल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”अभी तक की सूचना के मुताबिक 13 लोगों की मौत हुई है।” अधिकारियों ने बताया कि सीबा नदी पर बना बांध शनिवार तड़के टूट गया और श्रमिकों के अनेक कैबिन पानी में डूब गए। हादसे में 10 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। मंत्रालय की स्थानीय शाखा के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह दो बजे घटित हुई, जब श्चेटिंकिनो के नजदीक एक सोने की खदान का बांध टूट गया। राहत एवं बचाव कार्य में 41 लोग और 12 मशीनी इकाइयों को लगाया गया है। क्षेत्रीय गवर्नर एलेक्जेंडर उस ने टीवी पर एक टिप्पणी में कहा कि करीब 80 लोग क्रासनोयार्स्क के दक्षिणी क्षेत्र में अस्थायी बस्ती में रह रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा नियम उल्लंघन की जांच शुरू कर दी गई है।

SHARE