Letter to Rahul Gandhi: राहुल गांधी को लिखा पत्र

0
405

दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आप और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर स्थिति अभी तक साफ नहीं है, कांग्रेस आलाकमान अभी गठबंधन पर विचार कर रहा है, वहीं, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है, जिसके बाद चुनाव अभियान भी तेज कर दिया है। इस बीच खबर है कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित और तीन कार्यकारी अध्यक्षों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है। आप से गठबंधन के मामले में प्रदेश अध्यक्ष शील दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है। सूत्रों के मुताबिक शीला दीक्षित ने गठबंधन नहीं करने की बात लिखी है। कहा है कि आप के साथ गठबंधन पर कांग्रेस को घाटे का सामना करना पड़ेगा।

SHARE