आरोपी को शक था कि युवक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं

Ludhiana Crime News (आज समाज), लुधियाना : लुधियाना के ग्यासपुरा एरिया में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्यासपुरा की मक्कड़ कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय नंदलाल के रूप में हुई है। उसके पड़ोसी को शक था कि उसकी पत्नी के साथ नंदलाल के अवैध संबंध है, जिस कारण उसने चाकू से उस पर हमला कर दिया। नंदलाल टायर फैक्ट्री में काम करता था। जानकारी के मुताबिक बीती दिन वह अपने कमरे में सो रहा था। देर रात उसकी हत्या कर दी गई।

इस तरह हुआ वारदात का खुलासा

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति-पत्नी भी मृतक युवक की बगल के कमरे में रहते थे। जब सुबह अचानक वह अपना सामान समेटकर जाने लगे तो अन्य लोगों को शक हुआ। जब दोनों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो उन्होंने नंदलाल के कमरे में देखा जहां वह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। बिल्डिंग मालिक जसपाल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अन्य लोगों के साथ रेलवे स्टेशन गया। जहां अन्य लोगों की मदद से किराएदार को तलाश की तो वह मिल गया।

गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

एक अन्य मामले में शाम नगर इलाके में दो गुटों में फायरिंग हुई। इस फायरिंग में रोहित नाम के युवक की छाती पर गोली लगने से मौत हो गई। दोनों गुटों में हुई फायरिंग की वीडियो भी सामने आ गई है। सीसीटीवी कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वीडियो में एक स्कूटी पर रोहित और उसके दो साथी कार के पीछे छिपते दिखाई दे रहे है। इतने में वहां मानव अपने एक साथी के साथ आ जाता है। मानव की रोहित के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होती है। बहस के बाद मानव ने रोहित को बिल्कुल करीब से गोली मार दी।

ये भी पढ़ें : Punjab News Today : शिक्षक हमारे भविष्य के असली निर्माता : बैंस