लड़की के साथ 6 साल से रिलेशन था गोपाल, शादी करना चाहते थे दोनों
Panipat News (आज समाज) पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक एक लड़की के साथ 6 साल से रिलेशन में था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन इसके खिलाफ थे। लड़की के मामा ने युवक को फोन पर धमकी दी, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 20 वर्षी गोपाल के रूप में हुई। युवक पानीपत शहर की थर्मल कॉलोनी में रहता था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरियां जिले के बरसेन गांव का रहने वाला था।

लड़की का मामा कई दिनों से गोपाल को दे रहा था धमकियां

मृतक के भाई ऋषभ ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरियां जिले के बरसेन गांव का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत की थर्मल कॉलोनी में रहता है। उसका भाई गोपाल (20) था। जो बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। गांव में ही रिंकू नाम का शख्स रहता है। जिसकी एक भांजी है, जो कुरूक्षेत्र की रहने वाली है।

वह अक्सर गांव में आती थी। जहां गोपाल और लड़की के बीच दोस्ती हो गई और दोनों प्यार करते हुए मिलने-जुलने लगे। दोनों शादी का मन भी बना चुके थे। लेकिन लड़की पक्ष इस बात के लिए राजी नहीं था। लड़की का मामा रिंकू पिछले कई दिनों से गोपाल को धमकियां दे रहा था। इसी से परेशान होकर गोपाल ने फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में 26 व 27 जुलाई को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

यह भी पढ़ें : हरियाणा को आज से मिलेगा 10300 क्यूसेक पानी