8 अन्य जिलों में बूंदाबांदी के आसार, तेज हवाएं चलने की संभावना
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 4 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और करनाल शामिल हैं। इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इसके अलावा प्रदेश के 8 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। इनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

सामान्य से 33 फीसदी अधिक हो चुकी बारिश

अब तक प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। हरियाणा में सामान्यत: 142 मिमी बारिश होती थी, लेकिन इस बार 190 मिमी तक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछली बार की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। सबसे ज्यादा 412.8 मिमी बारिश यमुनानगर में हुई है, जबकि सबसे कम 90.4 मिमी बादल कैथल में बरसे हैं।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में कोच को भी मिलेगा कैश अवॉर्ड

ये भी पढ़ें : हरियाणा के नए राज्यपाल कल लेंगे शपथ