हिसार और फतेहाबाद में सुबह से ही हो रही बारिश
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 5 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, नूंह और पलवल शामिल हैं। चरखी दादरी में बूंदाबांदी हो रही है, जबकि जींद में बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूरे हरियाणा में 5 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से 3 घंटे का फ्लैश अलर्ट भी जारी किया है, जिसके तहत हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में साढ़े 8 बजे तक तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

अब तक 27 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश

हरियाणा में अब तक सामान्य से 27 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 1 अगस्त तक औसतन 208.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 264.5 मिमी बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है।

इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में 539.0 मिमी और यमुनानगर में 516.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 134.8 मिमी और जींद में 140.0 मिमी बारिश दर्ज हुई है। अब तक इस सीजन महेंद्रगढ़ जिले में सबसे अधिक और कैथल में सबसे कम बारिश हुई है।

ये भी पढ़ें : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे अंबाला एयरपोर्ट का उद्घाटन