यमुनानगर : भाजपा महिला मोर्चा ने हथकरघा दिवस मनाया

0
311
Yamunanagar Handloom Day
Yamunanagar Handloom Day
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
रादौर। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कस्तूरबा गांधी आश्रम रादौर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। महिला मोर्चे की अध्यक्ष व पार्षद डॉ० प्रीत गर्ग की देखरेख में आयोजित हुए कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आश्रम की ओर से महिलाओं द्वारा कपड़ों पर बनाई गई कलाकृतियों को पेश किया। इस अवसर पर महिला मोर्चे की प्रधान डॉ० प्रीत गर्ग ने कहा कि देश के लोगों को खादी के वस्त्र खरीदने व उपयोग करने के प्रति जागरूक करने को लेकर राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। हथकरघा दिवस देश के पारंपरिक वस्त्र खादी के उत्थान व लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिये मनाया जाता है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आश्रम में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 10 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर डॉ० प्रीत गर्ग, प्रेमलता गर्ग, बबीता गुप्ता, सुखवर्षा प्रिंसिपल कस्तूरबा गांधी आश्रम रादौर, रानी देवी, सपना देवी, आकांक्षा आदि मौजूद रही।
SHARE