Panchkula News: पंचकूला में पहलवान सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या

0
264
Panchkula News: पंचकूला में पहलवान सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या
Panchkula News: पंचकूला में पहलवान सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या

अमरावती के कॉस्मो मॉल के बाहर हुई वारदात
Panchkula News (आज समाज) पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में पहलवान सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार देर रात अमरावती के कॉस्मो मॉल के बाहर की है। घटना में सोनू के साथ मौजूद प्रिंस राणा को भी गोली लगी है। उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सोनू नोल्टा कालका के गांव नोल्टा का रहने वाला था और वह पहलवान था।

प्रिंस राणा पिंजौर के गांव मल्लाह का निवासी है। सोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा था, साथ ही उसके पिता भी पहलवान हैं। पुलिस के मुताबिक सोनू और प्रिंस दो लड़कियों के साथ कॉस्मो मॉल में फिल्म देखने के बाद बाहर आकर अपनी स्कॉर्पियो में बैठे थे। इसी बीच चोखी ढाणी की तरफ वहां स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

सोनू को लगी 7 गोली

डॉक्टरों के मुताबिक सोनू को 7 गोली लगी। इनमें 4 गोली पीठ, 1 छाती, 1 सिर, 1 हाथ में लगी। वहीं, दूसरे साथी प्रिंस के जांघ में गोली लगी है। ड्राइवर सीट से गोली आर-पार हो गई है। वारदात के बाद 20 मिनट के अंदर एक युवक पीयूष ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि सोनू के साथ उनकी व्यक्तिगत रंजिश थी और यह वारदात उसने ही की है। वीडियो में पीयूष ने बताया कि यह काम लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के इशारे पर किया गया है। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है।

सोनू और पीयूष पहले दोस्त थे

सूत्रों के मुताबिक गोली चलाने वाले पीयूष और मृतक सोनू के बीच दोस्ती थी, सोनू नाइन ओक का नाम कैफे चलाता था। कुछ समय से दोनों के बीच नाराजगी चल रही थी। बताया जा रहा है कि बीती रात पीयूष सोनू से पैसे लेने के लिए आया हुआ था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पंचकूला डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना रात 10:45 बजे मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। घायल प्रिंस की हालत स्थिर है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच, सेक्टर-19 और 26 थाने की पुलिस कर रही है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज मौसम रहेगा साफ, गर्मी बढ़ेगी