नवरात्र के छठे दिन करें ये अचूक उपाय
Maa Katyayani, (आज समाज), नई दिल्ली: 28 सितंबर को नवरात्र का छठा दिन है। यह दिन मां दुर्गा के मां कात्यायनी स्वरूप को समर्पित है। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी, देवी दुर्गा का उग्र लेकिन मंगलकारी स्वरूप हैं। उन्हें महर्षि कात्यायन की पुत्री के रूप में भी पूजा जाता है। मां की पूजा उन भक्तों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जिनके विवाह में देरी हो रही है।
वहीं मान्यता है कि इस दिन पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही मनचाहा जीवनसाथी मिलता है तो आइए इस दिन से जुड़े कुछ चमत्कारी उपाय जानते हैं।
शादी से जुड़ी सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
- गोधूलि वेला में पूजा: मां कात्यायनी की पूजा गोधूलि वेला में करना सबसे शुभ माना जाता है।
- इस रंग के वस्त्र पहनें: इस दिन पीले या नारंगी रंग के कपड़े धारण करें। मां कात्यायनी को पीला रंग बहुत प्रिय है।
- हल्दी की तीन गांठ: पूजा के समय मां कात्यायनी को हल्दी की तीन गांठ अर्पित करें। पूजा पूरी होने के बाद इन गांठों को एक पीले कपड़े में लपेटकर अपने पास रख लें। इस उपाय को करने से जल्द विवाह के योग बनेंगे।
- मां कात्यायनी पूजा मंत्र: नीचे दिए गए मंत्र का कम से कम 3, 5, 9, या 11 माला जप करें। माला रुद्राक्ष की होनी चाहिए। इससे देवी खुश होकर अपनी कृपा बरसाती हैं और मनचाहा वर देती हैं।
- कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी।
नन्दगोपसुतं देवि, पतिं मे कुरु ते नम:।। - शहद का भोग: मां कात्यायनी को शहद बहुत प्रिय है। पूजा के दौरान देवी को शहद का भोग जरूर लगाएं। भोग लगाने के बाद इस शहद को प्रसाद के रूप में सभी को बांटें। मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में मिठास आती है। अगर हो पाए, तो देवी को शहद चांदी या फिर मिट्टी के पात्र में अर्पित करें।
- पीले फूल: मां को पीले फूल या लाल गुलाब अर्पित करें। इससे विवाह के योग बनते हैं।
ये भी पढ़ें : संतान सुख से हैं वंचित है तो इस विधि से करें मां स्कंदमाता की पूजा