सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए करें शुक्रदेव की पूजा
शुक्र को माना जाता है कला, प्रेम, सौंदर्य, विवाह, वाहन और अन्य भौतिक सुखों का कारक
Shukra Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: हमारे सौरमंडल में 9 ग्रह है। सभी ग्रहों का अपना-अपना विशेष महत्व। मनुष्य के जीवन में भी इन 9 ग्रहों के प्रभाव को देखा जा सकता है। ग्रह दशा खराब होने पर मनुष्य संबंधित ग्रह शांति के उपाय भी करता है। इसी तरह मनुष्य के जीवन में शुक्र ग्रह का भी विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन राशियों में शुक्र शामिल होता है उनकी स्थिति अच्छी बनी रहती है।

शुक्र को कला, प्रेम, सौंदर्य, विवाह, वाहन और अन्य भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र से शारीरिक खूबसूरती भी जुड़ी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र मजबूत हो तो जातक अद्भुत सौंदर्य का मालिक होता है, साथ ही उसे खूबसूरती से संबंधित परेशानियां भी कम ही आती हैं। सुंदर शरीर वाला पुरुष या स्त्री में आत्मविश्वास भरपूर रहता है।

स्त्रियां स्वत: ही आकर्षित होने लगती हैं। व्यक्ति धनवान और साधन-सम्पन्न होता है। कवि चरित्र, कामुक प्रवृत्ति यदि शनि मंद कार्य करे तो शुक्र साथ छोड़ देता है। शुक्र का बल हो तो ऐसा व्यक्ति ऐशो-आराम में अपना जीवन बिताता है। फिल्म या साहित्य में रुचि रहती है।

सौंदर्य समस्याओं से मिलेंगी निजात

शुक्र को मजबूत करने के उपाय कर ना सिर्फ आप अपनी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं बल्कि मुंहासे, दाग-धब्बे, सफेद दाग आदि कई प्रकार की सौंदर्य समस्याओं से निजात भी पा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं जिन्हें करने के लिए ना आपको कोई खास मेहनत करनी पड़ेगी, ना ही कोई अधिक सामान जुटाने की आवश्यकता है।

इन नियमों का करें पालन

  • सफेद कपड़ों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। सफेद शुक्र और चंद्र दोनों से जुड़ा होता है, डेली लाइफ में इसका इस्तेमाल आपका शुक्र शांत रखेगा और आपको आपकी खूबसूरती के लिए हर किसी से तारीफें मिलेंगी।
  • इलायची के पानी से स्नान करें। थोड़े से पानी में बड़ी इलायची उबाल लें। इसे ठंडा करके अपने नहाने के पानी में मिलाएं और आखिरी बार इससे स्नान करें। इस दौरान शुक्रदेव का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।।
  • चांदी या प्लैटिनम का छल्ला पहनना शुक्र ग्रह को शांत रखता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को भी आपसे दूर रखता है। इस प्रकार आपको ना सिर्फ खुशहाल और शांतिपूर्ण जीवन मिलता है बल्कि आपकी खूबसूरती में भी निखार आता है।
  • त्वचा संबंधी परेशानियां अपने आप दूर हो जाती हैं। इसके लिए अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनें।
  • खाने में सफेद वस्तु का उपयोग कर भी आप अपना शुक्र मजबूत कर सकते हैं। साबूदाना तथा दूध और इनसे बनी चीजों को अपने खाने में उपयोग करें।
  • अगर सप्ताह में एक दिन, विशेषकर शुक्रवार के दिन अगर नमक का त्याग करें तो यह सोने पर सुहागा के समान होगा।

ये उपाय भी अवश्य करें

  • लक्ष्मी की उपासना करें। (ॐ महालक्ष्म्यै नम: का जाप करें)
  • सफेद वस्त्र दान करें।
  • भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, और कुत्ते को दें।
    शुक्रवार का व्रत रखें और खटाई न खाएं।
  • दो मोती लेकर एक पानी में बहा दें और एक जिंदगीभर अपने पास रखें।
  • स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें और हमेशा साफ कपड़े पहनें।
  • नित्य तौर पर स्नान अवश्य करें।
  • शरीर को बिलकुल साफ सुथरा रखे।
  • सुगंधित इत्र या सेंट का उपयोग करें।
  • ॐ शुं शुक्राय नम: मंत्र का नियमित जाप करें।

ये भी पढ़ें : मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगा आज का दिन

ये भी पढ़ें : आज के दिन करें माता लक्ष्मी की पूजा