घर में सुख संपत्ति में होती है वृद्धि, पारिवारिक शांति होती है स्थापित
Laxmi Puja, (आज समाज), नई दिल्ली: जिस प्रकार हर दिन किसी-न-किसी देवी-देवता को समर्पित है ठीक उसी तरह शुक्रवार के दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सच्ची श्रद्धा से पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा से जुड़े कुछ उपाय करने से आपके घर में सुख संपत्ति बढ़ती है और साथ ही पारिवारिक शांति स्थापित होती है। यदि आप शुक्रवार को विधिपूर्वक कुछ उपाय करते हैं, तो आपके जीवन में धन और सुख हमेशा बने रहेंगे।
ऐसे करें माता लक्ष्मी की पूजा
- शुक्रवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें।
- पानी में कपूर या कपूर का तेल मिलाकर नहाए।
- उन्हें लाल फूल, रोली, अक्षत, और कमल का फूल अर्पित करें।
- अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों को दान करें।
- शुक्रवार को दही खाना भी शुभ माना जाता है।
- ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें,
- शाम के समय मां लक्ष्मी को पान में लौंग और कपूर अर्पित करें।
- शुक्रवार को सफेद रंग की चीजें खाना भी शुभ माना जाता है।
- शुक्रवार को केसर मिला दूध पीना भी शुभ माना जाता है।
- शुक्रवार को तुलसी पत्ता खाना भी शुभ माना जाता है।
- इस दिन गरीबों को दान करना चाहिए।
एक गुलाब के फूल में कपूर रखकर अर्पित करें
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें एक गुलाब के फूल में कपूर रखकर अर्पित करें। साथ ही पूजा में कपूर डालकर दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी की आरती करें। ऐसा करने से धन की देवी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है, जिससे साधक को जीवन में धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।
जरूर करें ये काम
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, संध्या का समय मां लक्ष्मी के आगमन का समय होता है। ऐसे में आप इस समय में अपने मुख्य द्वार पर घी का दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से धन की देवी प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखती हैं।
ये भी पढ़ें : मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगा आज का दिन