Russia Attack on Ukraine : रूस के यूक्रेन पर किए ताबड़तोड़ हमले, कई जगहों मलबे में दबे लोग

0
339
Russia Attack on Ukraine

आज समाज डिजिटल, कीव (Russia Attack on Ukraine) : 24 फरवरी 2022 वह तारीख है जिसे भविष्य में शायद ही कोई भूल जाएं। इन दिन से शुरू हुआ रूस और यूक्रेन का युद्ध को 10 महीने हो गए हैं। लेकिन अब यह युद्ध दोनों देशों की नाक का सवाल बन गया है। एक तरफ यूक्रेन को अमेरिका समेत कई सारे देश मदद कर रहे हैं और वह झुकने को तैयार नहीं है, वहीं रूस अपने आप को विश्व शक्ति माना है। इसलिए वह पीछे हटना नहीं चाहता। इसी कारण यूक्रेन में हर रोज हमले हो रहे हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह रूसी सेना ने एकाएक यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। यह हमले राजधानी कीव व खाक्रिव पर किए गए। एकाएक हुए हमलों के चलते शहरों की बिजली गुल कर दी गई। जिससे शहर गहरे अंधेरे में डूब गए। इसके साथ ही बमबारी से बहुत सारी इमारतों को नुकसान पहुंचा जिससे लोगों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।

प्रशासन की लोगों को बंकरों में रहने की सलाह (Russia Air Strike In Ukraine)

शुक्रवार को अचानक हुए हमलों के बाद कीव सहित सभी प्रमुख शहरों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को जरूरत के सामान के साथ बंकरों में रहने की सलाह दी है ताकि जानी नुकसान से बचा जा सके। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में रूसी सेना और ज्यादा हमले कर सकती है।

युद्ध में हजारों लोगों की मौत, लाखों लोगों का पलायन

युद्ध से यूक्रेन को व्यापक नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के सभी प्रमुख शहरों में ज्यादातर भवन मलबे में बदल चुके हैं। वहीं इस युद्ध में यूक्रेन के हजारों आम लोगों व सैनिकों ने अपनी जान गवाई है। इसके साथ ही लाखों लोगों ने यूक्रेन से पलायन करके पड़ौसी शहरों में शरण ली है।

ये भी पढ़ें : iPhone 14 पर मिल रहा इतना डिस्काउंट, जानकार झूम उठेंगे आप

ये भी पढ़ें : Auto Expo 2023 में इन इलेक्ट्रिक कारों पर रहेगी सबकी निगाहें, सभी का मकसद कम खर्च में ज्यादा रेंज देना

ये भी पढ़ें : 5G Sevice In Apple : कंपनी ने की घोषणा, जानिए कैसे करें आईफोन में 5जी सर्विस को एक्टिवेट  

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE