Heavy fine on Poland यूरोपीय कोर्ट आफ जस्टिस ने की कार्रवाई

0
372
Heavy fine on Poland

Heavy fine on Poland

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Heavy fine on Poland कोर्ट के फैसले को न मानने की सजा पोलैंड को भारी-भरकम जुर्माना अदा करके चुकानी होगी। यूरोपीय संघ के कोर्ट आॅफ जस्टिस ने पोलैंड पर यह कार्रवाई कुछ विवादित कानून बनाने पर की है।

कोर्ट ने पोलैंड पर करीब नौ करोड़ रुपए रोजाना का जुर्माना लगाया है। यह अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है। दरअसल यूरोपीय संघ के कोर्ट आॅफ जस्टिस ने पोलैंड पर एक मिलियन यूरो जुर्माना लगाया है (भारतीय करंसी अनुसार करीब नौ करोड़ रुपए)। माना जाता है कि यूरोपीय संघ के किसी सदस्य पर अब तक का यह सबसे बड़ा जुर्माना है।

Heavy fine on Poland इसलिए की गई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार जुलाई में यूरोपीय कोर्ट ने पोलैंड को यह व्यवस्था खत्म करने का आदेश दिया था। कोर्ट का कहना था कि यह व्यवस्था निष्पक्ष न्याय के रास्ते में बाधा है। चूंकि पोलैंड ने आदेश का पालन नहीं किया, इसलिए कोर्ट ने अब उस पर जुर्माना लगाया है।

बुधवार को जारी एक बयान में यूरोपीयन यूनियन कोर्ट आफ जस्टिस ने कहा कि यूरोपीय संघ की न्याय व्यवस्था और कानून के राज पर आधारित यूरोपीय संघ के मूल्यों को गंभीर और स्थाई नुकसान से बचाने के लिए यह जुर्माना लगाया जाना जरूरी था।

Heavy fine on Poland 9 सिंतबर को की थी जुर्माने की सिफारिश

यूरोपीय आयोग ने 9 सितंबर को पोलैंड पर जुर्माने की सिफारिश की थी। यूरोपीय संघ के अन्य सदस्यों का कहना है कि संघ के सिद्धांतों की अनदेखी करने वाले पोलैंड को ईयू से मिलने वाली सब्सिडी बंद होनी चाहिए। बेल्जियम के प्रधानमंत्री आलेक्जांडर डे क्रू ने बुधवार को इस बात का जिक्र किया था कि पोलैंड यूरोपीय संघ से फंड पाने वाले सबसे बड़े दशों में से है।

 

SHARE