दक्षिण अफ्रीका में बर्थडे पार्टी में अंधाधुंध फायरिंग, 8 की मौत

0
269
Firing at Birthday Party in Africa

आज समाज डिजिटल, Firing at Birthday Party: अमेरिका की तरह ही दक्षिण अफ्रीका के एक कस्बे में जन्मदिन मना रहे लोगों के एक समूह पर बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 8 लोगों की मौत होने की सूचना है जबकि तीन लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। फायरिंग के पीछे क्या कारण थे यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना साउथ अफ्रीका के पूर्वी केप राज्य की है। यहां एक बर्थडे पार्टी में चल रही थी इसी दौरान हमलावरों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दे दिया। अचानक हुई गोलीबारी से लोग हड़बड़ा गए और खुद को नहीं बचा सके। गोलीबारी की इस वारदात में आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने रविवार शाम को 5.15 से 5.30 बजे इस वारदात को अंजाम दिया।

जिसका जन्मदिन था उसकी भी हुई मौत (South Africa News)

पुलिस ने बताया कि यहां पर एक आदमी अपने घर में ही अपने जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। पार्टी में बाहर से भी मेहमान बुलाए हुए थे। पार्टी के बीच ही दो हमलावर बंदूक लेकर घुसे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में घर का मालिक जो अपना जन्मदिन मना रहा था मारा गया। इसके साथ ही अन्य सात मेहमान भी मारे गए।

ये भी पढ़ें : अमेरिकी सेना ने किया उत्तरी सोमालिया में हमला, आईएसआईएस सरगना बिलाल समेत 10 आतंकवादियों की मौत

ये भी पढ़ें : यूक्रेन को मिलेगा लेपर्ड 2 टैंक्स, जर्मनी ने दी मंजूरी, पौलेंड करेगा डिलीवरी, अब किस मुकाम पर पहुंचेगी रूस और यूक्रेन की लड़ाई

ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में भारी बारिश से मची तबाही, 2 की मौत, आपात स्थिति की घोषणा

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान के मंत्री का कबूलनामा, देश कर रहा गेंहू की बड़ी कमी का सामना

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE