World Press Freedom Day: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र के सभागार में एक कार्यशाला का हुआ आयोजन

0
211
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

Aaj Samaj, (आज समाज),World Press Freedom Day, मनोज वर्मा,कैथल:
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैथल के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायधीश संदीप गर्ग के निर्देशानुसार वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र के सभागार में बुधवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कपिल देव शर्मा ने प्रेस की आजादी के बारें में दी जानकारी

इस कार्यशाला में जिला कैथल के पत्रकारों ने भाग लिया। इस कार्यशाला को पैनल अधिवक्ता कपिल देव शर्मा ने प्रेस की आजादी के बारें में जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दानिश गुप्ता ने बताया कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। इस लोकतंत्र की व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रेस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मीडिया ने हमेशा हर वक्त समाज के विकास में देश और मानवता के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

चुनौतियों से लडऩे के लिए मीडिया को अलग रास्ते खोजने होंगे

मीडिया ने अपने सकारात्मक प्रयासों से समाज को एक नई दिशा दी है। लोगों का मार्गदर्शन किया है। आज मीडिया के सामने अलग तरह की चुनौतियां है। उन चुनौतियों से लडऩे के लिए मीडिया को अलग रास्ते खोजने होंगे। मीडिया उन मद्दों को ज्यादा महत्व दे जो सीधे जनकल्याण से जुड़े हुए है, क्योंकि लोगों का कल्याण होगा तो देश और समाज का कल्याण खुद होगा और वह लोकतंत्र सबसे मजबूत होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई 2023 (शनिवार) को न्यायिक परिसर में किया जाएगा।

यदि कोई भी व्यक्ति अपने केस / विवाद का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से करवाना चाहता है तो वह संबधित अदालत में या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कैथल में संपर्क कर सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हैल्पलाईन नंबर 01746-235759 पर किसी भी तरह की कानूनी या सामाजिक समस्या के बारे में भी बात कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : World Press Freedom Day पर एडीआर सेंटर में सेमिनार आयोजित

यह भी पढ़ें : Ayushman Card: कचरे के ढेर में मिले हजारों आयुष्मान कार्ड, संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ होगी कार्रवाई:एडीसी

यह भी पढ़ें : Rajya Sabha MP Kartikeya Sharma : राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बार एसो. को भेजे 5 लाख रुपये

Connect With  Us: Twitter Facebook

SHARE