महिला लगा रही थी फंदा, पति बनाता रहा वीडियो, चौंका देने वाली घटना कानपुर की

0
628
Woman Suicide In Kanpur

आज समाज डिजिटल, (Woman Suicide In Kanpur) : कानपुर में गुलमोहर विहार उस्मानपुर में एक महिला ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। हैरानी वाली बात ये है कि जिस समय महिला पंखे से फंदा रही थी, उस वक्त उसका पति उसी कमरे में मौजूद था और वह अपनी पत्नी को रोकने की बजाय उसका वीडियो बनाता रहा। इसके बाद उसने यह वीडियो पत्नी के घर वालों को भेजी।

महिला के माता पिता कानपुर में ही रहते हैं और वीडियो को देखकर वह चौंक गए। आनन फानन में वह अपनी बेटी के घर पहुंचे तो वह बेड पर मृत पड़ी महिला। माता-पिता बेटी को आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले फंदे से नीचे उतर आई, फिर दोबारा लटकी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा बना रही है। इसके बाद वह फंदा अपने गले में लगाकर कुर्सी पर चढ़ती दिखी। तभी
पति को वीडियो बनाता देख महिला फंदे से नीचे उतर आई और कुछ देर बाद वहीं पर फंदे से लटकी मिली।

आरोपी पति गिरफ्तार

महिला के माता पिता ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। हनुमंत विहार पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत इकट्ठे किए हैं। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। इस बारे में एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी मायके पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।

5 साल पहले हुआ था विवाह

बता दें कि गुलमोहर विहार निवासी संजीव गुप्ता प्राइवेट नौकरी करता है। उसका विवाह 5 वर्ष पूर्व किदवई नगर निवासी शोभिता गुप्ता से हुआ था। दोनों की एक ढाई वर्ष की बेटी है। संजीव ने बताया कि किसी बात को लेकर दंपति में झगड़ा हो गया था। इसके बाद शोभिता ने अंदर से कमरा बंद कर खुदकुशी की कोशिश की। इसका संजीव ने कमरे में ही वीडियो बना लिया और कहा कि यह वीडियो तुम्हारे घर वालों को भेजूंगा कि तुम इस तरह का काम करती हो।

इतना सुन शोभिता नीचे उतर आई। इसके बाद दोनों लोगों में छत पर विवाद होता रहा। कुछ देर बाद शोभिता नीचे कमरे में आई और फिर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद संजीव जब नीचे आया तो उसने शोभिता को फंदे से लटकते देखा, तभी उसे नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : सूर्यग्रहण मेला में जनसंपर्क विभाग कुरुक्षेत्र के सूचना केंद्र बने मेले में बिछड़े लोगों को मिलाने का सहारा

ये भी पढ़ें : मोदश्रम मंदिर में आज होगा अन्नकूट प्रसाद का भंडारा

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE