आज समाज, नई दिल्ली: Bigg Boss 19: टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार शो की वापसी से ज्यादा उसकी अनाउंसमेंट स्टाइल ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
जहां अब तक फैंस बिग बॉस ओटीटी सीजन 4 (Bigg Boss OTT 4) का इंतजार कर रहे थे, वहीं अब सीधे Bigg Boss 19 की चर्चाएं जोरों पर हैं। और खास बात ये कि इस बार शो अपने तय वक्त (अक्टूबर) से पहले आ सकता है।

इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर

26 मई की रात Colors TV ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया — जिसमें सिर्फ एक आंख दिखाई गई, जो बिग बॉस के लोगो से मिलती-जुलती है। कैप्शन में सिर्फ इतना लिखा गया: “जल्द आ रहा है…” बस फिर क्या था — इंटरनेट पर फैंस के बीच शुरू हो गई अटकलों की जंग।
जहां कुछ यूजर्स का कहना है कि यह बिग बॉस 19 की पहली झलक है, वहीं कई लोग इसे Naagin 7 का टीज़र मान रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “सलमान खान फिर से बिग बॉस लेकर आ रहे हैं,
पक्का BB19 की झलक है! तो किसी ने लिखा, “लगता है ये नागिन 7 है, एकता कपूर वाला शो है भाई!” कुछ फैंस यह तक कह रहे हैं कि शायद मेकर्स दोनों शो की एक साथ अनाउंसमेंट करने की तैयारी में हैं।

सलमान की एंट्री कन्फर्म?

बता दें, बिग बॉस 18 खत्म होने के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि इस बार शो को लेकर मेकर्स थोड़े कंफ्यूज हैं। लेकिन इस नई पोस्ट ने तय कर दिया है कि या तो Bigg Boss 19 पहले आ रहा है या फिर Naagin 7। हालांकि, अभी तक कलर्स टीवी या मेकर्स की ओर से यह कंफर्मेशन नहीं आया है कि यह टीज़र किस शो का है।