Alia Bhatt Next Movie: आलिया भट्ट के पति बनेंगे राजकुमार राव?

0
151
Alia Bhatt Next Movie: आलिया भट्ट के पति बनेंगे राजकुमार राव?
Alia Bhatt Next Movie: आलिया भट्ट के पति बनेंगे राजकुमार राव?

अभिषेक पाठक निर्देशित फिल्म हाउसवाइफ में लीड रोल निभाएंगी आलिया
Alia Bhatt Next Movie, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड पर राज कर रहीं आलिया भट्ट के पास इस वक्क कई बड़ी फिल्में हैं। इस साल वो लव एंड वॉर और अल्फा जैसी बिग बजट फिल्मों में नजर आएंगी। अब खबर है कि आलिया ने एक और बड़ी फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म को अभिषेक पाठक बना रहे हैं, जिन्होंने अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम 2 बनाई थी। खास बात ये है कि इस पिक्चर में आलिया भट्ट की जोड़ी राजकुमार राव के साथ बनने वाली है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट की इस फिल्म का नाम हाउसवाइफ होगा और ये एक लव स्टोरी ड्रामा होगी। फिल्म में आलिया एक हाउसवाइफ का रोल निभाएंगी और इसकी कहानी जिंदगी में आने वाली दिक्कतों के इर्द गिर्द घूमेगी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म के मेल लीड के तौर पर मेकर्स ने राजकुमार राव को अप्रोच किया है। हालांकि अब तक उन्होंने फिल्म के लिए हां नहीं किया है।

आलिया-राजकुमार की साथ में पहली फिल्म

आलिया भट्ट और राजकुमार राव को इंडस्टी में आए हुए कई साल हो गए हैं, लेकिन दोनों ने किसी भी फिल्म में साथ में काम नहीं किया है। ऐसे में अगर इस फिल्म के लिए राजकुमार हां करते हैं और अन्य कोई समस्या पैदा नहीं होती है तो फैंस को पहली बार पर्दे पर दोनों की जोड़ी साथ दिखाई देगी।

आलिया होंगी को-प्रोड्यूसर

रिपोर्ट में कहा गया है कि आलिया सिर्फ फिल्म में लीड एक्ट्रेस ही नहीं होंगी, बल्कि वो इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी होंगी। आलिया इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन्स और अभिषेक पाठक के पैनोरमा स्टूडियोज के साथ इसे को-प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त-सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है। तब तक अभिषेक पाठक अजय देवगन की दृश्यम 3 की शूटिंग पूरी कर लेंगे। ये दृश्यम का आखिरी पार्ट होगा।