करनाल : भाजपा सरकार को करेंगे बेनकाब : दीपेंद्र हुड्डा    

0
245
प्रवीण वालिया, करनाल:
कांग्रेस के राज्य सभा से सासंद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि केद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के साथ किसानों की अनदेखी के खिलाफ आने वाले दिनों में हरियाणा में जिला स्तर पर  तथा उनके पिता पूर्व सी.एम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पत्रकारों के बीच जाकर सरकार के असली चेहरे को बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के असली जन विरोधी चेहरे को बेनकाब करने के लिए कांग्रेस के वर्कर भी लोगों के बीच जाएंगे। वह करनाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश को बेचने पर तुली हुई है। जो सम्पत्ति साठ सालों में तत्कालीन सरकारों ने बनाई थी। उसे सात सालों में भाजपा सरकार ने बेच दिया हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराधियों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। सरकारी नौकरियों की बोलियां लग रही हैं। पेपर लीक हो रहे हैं। आखिरकार सरकार क्यों नहीं सीबीआई से जांच करवाती हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश ने भाजपा का लोकतांत्रिक चेहरा देख लिया हैं। देश की संसद का सामना करने में केंद्र सरकार भागती रही। हरियाणा में भी विपक्ष के विधायकों को बोलने तक नहीं दिया गया। उन्होने हरियाणा सरकार द्वारा पारित किए भूमि अधिग्रहण कानून को किसान विरोधी बताया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने भी जानकारियां दीं। इससे पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज करनाल पहुंचे। यहां पर पहले वह पूर्व मंत्री तेजेन्द्र पाल सिंह जी मान के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री तेजेन्द्र पाल सिंह मान के पुत्र तथा कलायत से कांग्रेस के टिकिट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता रणवीर मान उर्फ बॉबी मान के निधन पर शोक जताया। इस अवसर पर शोक जताते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि रणवीर मान एक अच्छे इंसान थे। वह सुलझे हुए राजनेता थे। उनसे काफी आशाएं थी। इस अवसर पर उन्होंने रणवीर मान के बड़े भाई विजयेंद्र मान उर्फ बोनी मान से मिल कर उन्हें सात्वना दी। बाद में चाचा सुरेंद्र मान, चाची कमल मान, तथा उनके बच्चों से मिल कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्हें सांत्वना दी तथा कहा कि भगवान इस परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह सांगवान, कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, रघुवीर संधू,कृष्ण बसताड़ा, पंकज पूनिया, हरीराम साभा, रनपाल सन्धु, अरविंद मान, सुरेंद्र नरवाल, मौजूद थे। इसके बाद वह सदर बाजार में गुरु रविदास सभा के उपाध्यक्ष जोगिंद्र कर्दम के निवास पर उनकी माता रतन देवी के निधन पर शोक जताने पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय रतन देवी को अच्छी महिला बताया। इस अवसर पर गुरु रविदास सभा के प्रधान रोहित जोशी, उपाध्यक्ष दया प्रकाश, महासचिव भारत भूषण, पूर्व एमसी जोगिंदर बराड़, ठाकुर दास, हरद्वारी लाल उपस्थित थे। रास्ते में दीपेंद्र हुड्डा के काफिले को रोककर उनका स्वागत प्रकाश स्टूडियो के सामने सैंकड़ों युवाओं ने किया। प्रकाश वीर ने अपने साथियों के साथ उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
SHARE