Haryana Crime News : घरेलू कलह में पत्नी व बेटी की हत्या

0
128
Haryana Crime News : घरेलू कलह में पत्नी व बेटी की हत्या
Haryana Crime News : घरेलू कलह में पत्नी व बेटी की हत्या

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

Haryana Crime News (आज समाज), नारनौल : प्रदेश के जिला नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात में एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। जब इस वारदात का पता अन्य परिजनों को चला तो उन्होंने पुलिस ाके इसकी सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं आरोपी अशोक कुमार को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लीयर हो पाएगा की आरोपी ने दोनों को किस तरह से मारा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

इसलिए दिए वारदात को अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अशोक सिंह का सोमवार शाम अपनी 40 वर्षीय पत्नी राजबाला देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते तीखी बहस में बदल गई। इसी दौरान उनकी 14 वर्षीय बेटी मीनाक्षी बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि गुस्से में अशोक सिंह ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल के शवगृह में भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी अशोक सिंह को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

यूपी में महिला ने प्रेमी के टुकड़े किए

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने फिल्मी पटकथा को भी मात दे दी। पुलिस ने एक खूनी साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसमें एक 20 वर्षीय युवक की प्रेम-प्रसंग के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद, आरोपी दंपती ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन उनके अपने ही डिजिटल फुटप्रिंट ने उनके गुनाह को उजागर कर दिया।

ये भी पढ़ें : Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, बारिश तेज हवाओं की संभावना