कोई भी शुभ कार्य करने से पहले की जाती है गणेश भगवान की पूजा
Ganpati Pujan, (आज समाज), नई दिल्ली: मान्यता किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश की पूजा का विधान है। उन्हें विघ्नहर्ता, बुद्धि के देवता और सौभाग्य का कारक माना जाता है। सप्ताह के सातों दिनों में से बुधवार का दिन विशेष रूप से भगवान गणेश को समर्पित है। यह एक ऐसी परंपरा है जिसके पीछे ज्योतिषीय और पौराणिक दोनों ही गहरे रहस्य छिपे हैं। आइए, जानते हैं कि आखिर क्यों बुधवार को ही गणपति पूजन के लिए इतना शुभ माना जाता है।
बुध ग्रह और गणपति का गहरा संबंध
बुधवार का दिन सीधे तौर पर बुध ग्रह से जुड़ा हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में, बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। ये ग्रह बुद्धि, वाणी, तर्क शक्ति, व्यापार, शिक्षा और निपुणता का कारक माना जाता है।
- कमजोर बुध को बल: ज्योतिषियों का मानना है कि जिनकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है या इससे संबंधित दोष होते हैं, उन्हें बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा अवश्य करनी चाहिए। गणपति की आराधना से बुध ग्रह के दोष शांत होते हैं और व्यक्ति को बुद्धि, वाक्पटुता और व्यापार में विशेष लाभ मिलता है।
- सौम्यवार: बुधवार को सौम्यवार भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है शांत और शुभ दिन। भगवान गणेश की सौम्य प्रकृति और शांतिप्रिय स्वरूप के कारण भी इस दिन उनकी पूजा को उत्तम माना गया है।
पौराणिक कथाओं में छिपा है रहस्य
मान्यताओं के अनुसार, जब माता पार्वती के आशीर्वाद से श्री गणेश का जन्म हुआ, तब उस समय कैलाश पर्वत पर बुध देव भी उपस्थित थे। उनकी उपस्थिति को बहुत ही शुभ माना गया। बुध देव की इस शुभ उपस्थिति के कारण ही यह घोषणा की गई कि बुधवारका दिन श्री गणेश की पूजा-अर्चना के लिए प्रतिनिधि वार होगा। यानी इस दिन गणेश जी की विशेष पूजा का विधान बन गया
बुधवार को गणपति पूजन के लाभ
- बुध ग्रह के दोष से मुक्ति: जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है, उन्हें बुधवार के दिन गणपति की उपासना करनी चाहिए।
- बुद्धि और वाणी में सुधार: यह दिन विद्यार्थियों, लेखकों, वक्ताओं और व्यापारियों के लिए अत्यंत शुभ होता है।
- विघ्नों का नाश: गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा गया है, अत: बुधवार को उनकी पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
- आर्थिक प्रगति: गणपति जी को लाभ के देवता भी कहा गया है, इसलिए यह दिन धन प्राप्ति और उन्नति का प्रतीक माना गया है।
ये भी पढ़ें: शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए काल भैरव जयंती पर करें ये काम


