एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम के चयन पर ये बोले अजीत अगरकर
Cricket Live News (आज समाज), खेल डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों एशिया कप की तैयारियों में व्यस्त है। 19 अगस्त को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया था। इसमें सूर्य कुमार यादव को कप्तान जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। ज्ञात रहे कि इस बार एशिया कप सऊदी अरब में खेला जाएगा और यह टी-20 प्रारूप में होगा। इस बार टीम को लेकर मुख्य चयनकर्ता और कप्तान को काफी ज्यादा माथा पच्ची करनी पड़ी। यहां तक की जबरदस्त फार्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल को रिजर्व प्लेयर्स की सूची में रखना पड़ा और श्रेय्यस अय्यर को टीम में जगह नहीं मिल पाई। वहीं टीम के मुख्य चयनकर्ता ने इन दो खिलाड़ियों को अंतिम 11 में शामिल न करने का कारण बताते हुए कहा कि यह काफी ज्यादा मुश्किल था की जयसवाल को अंतिम 11 से बाहर रखा।
यशस्वी जायसवाल इसलिए नहीं बना पाए जगह
भारतीय चयनकर्ता अजित अगरकर ने कहा- जायसवाल का भारतीय टीम में नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। अजित ने यह बात यशस्वी जायसवाल का चयन नहीं होने के सवाल पर कही। 23 साल के मुंबई के इस युवा ओपनर को रिजर्व प्लेयर्स की सूची में रखा गया है। अगरकर ने कहा कि टीम में सलामी बल्लेबाज के लिए अभिषेक शर्मा और जायसवाल दोनों में से किसी एक का स्थान बनता था। अभिषेक शर्मा थोड़ी बहुत गेंदबाजी भी कर लेता है। इसलिए उसे तवज्जो दी गई।
सबसे ज्यादा बार बना भारत एशिया चैंपियन
भारत ने 8 बार जीता एशिया कप एशिया कप की शुरूआत 1984 में हुई थी। अब तक 16 बार यह टूनार्मेंट खेला जा चुका है। भारत ने इसे सबसे ज्यादा 8 बार जीता। वहीं श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार इस टूनार्मेंट को अपने नाम किया है।
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम
मुख्य टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
रिजर्व खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।
श्रेयस अय्यर को भविष्य में मिलेंगे मौके
अजीत अगरकर ने श्रेयस अय्यर का चुनाव न होने पर कहा कि उसे मौके का इंतजार करना होगा श्रेयस अय्यर ने दिसंबर 2023 में आखिरी टी20्र मैच खेला था। श्रेयस ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में अर्धशतक लगाया था। फिर उन्हें टी-20 टीम में जगह नहीं मिली। जबकि अय्यर ने कढछ-2025 में 175.07 की स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे। अय्यर को बाहर रखने पर अगरकर ने कहा- ‘श्रेयस के बारे में आपको उसे बताना होगा कि वह किसकी जगह ले सकता है। इसमें ना तो उसकी गलती है और ना ही हमारी। बस हमें अभी 15 खिलाड़ियों को चुनना है, उसे अपने मौके का इंतजार करना होगा।’
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2025 : क्या एशिया कप के अहम मैच खेलेंगे बुमराह