Salman Khan: जब अरशद वारसी जैसा हुआ सलमान खान का हाल, लगातार दी थीं 8 फ्लॉप फिल्में

0
139
Salman Khan: जब अरशद वारसी जैसा हुआ सलमान खान का हाल, लगातार दी थीं 8 फ्लॉप फिल्में
Salman Khan: जब अरशद वारसी जैसा हुआ सलमान खान का हाल, लगातार दी थीं 8 फ्लॉप फिल्में

अरशद वारसी ने साल 1996 में फिल्म तेरे-मेरे सपने से किया था डेब्यू
Salman Khan, (आज समाज), मुंबई: हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अरशद वारसी को बॉलीवुड में काम करते हुए 30 साल का वक्त हो चुका है। साल 1996 में उन्होंने फिल्म तेरे-मेरे सपने से डेब्यू किया था। अरशद ने अपने करियर में ज्यादा सुर्खियां सपोर्टिंग रोल से बटोरी हैं।

अरशद के करियर में एक दौर ऐसा भी आया था, जब उनकी एक के बाद एक आठ फिल्में बॉक्स आॅफिस पर फ्लॉप हो गई थीं। लेकिन, आपको बता दें कि ऐसा ही हाल सलमान खान का भी हुआ था। उनकी भी कभी लगातार 8 फिल्में बॉक्स आॅफिस पर आॅधे मुंह गिर गई थीं। साल 2013 से साल 2019 के बीच अरशद वारसी को इस तरह के दौर का सामना करना पड़ा था।

उनकी फिल्में एक के बाद एक पिट रही थीं। वहीं सलमान खान के साथ ऐसा साल 2005 से 2009 के बीच हुआ था। सलमान की फ्लॉप फिल्में भी बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई कर जाती हैं। लेकिन, एक बार उन्होंने फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लगा दी थी। इस सिलसिले को फिल्म पार्टनर ने रोका था।

सलमान ने दी लगातार 8 फ्लॉप फिल्में

26 अगस्त 2005 को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म नो एंट्री सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद सलमान को बॉक्स आॅफिस पर सफलता का स्वाद चखने के लिए 4 साल से ज्यादा का वक्त लग गया था। उनकी जो आठ फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थीं, उसकी शुरूआत 2 नवंबर 2005 को रिलीज हुई फिल्म क्योंकि से हुई थी। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। फिल्म में रिमी सेन, करीना कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स थे।

क्योंकि के बाद 6 अप्रैल 2006 को आई सावन: द लव सीजन, जान ए मन (6 अक्टूबर 2006), सलाम-ए-इश्क (26 जनवरी 2007), मैरीगोल्ड (17 अगस्त 2007), गॉड तुस्सी ग्रेट हो (15 अगस्त 2008) जैसी फिल्मों को भी टिकट खिड़की पर सफलता नहीं मिल पाई थी। ये फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप साबित हुई थीं। इनके बाद 24 अक्टूबर 2008 को रिलीज हुई हीरोज और युवराज (21 नवंबर 2008) का भी ऐसा ही हाल हुआ था।

बैटल आॅफ गलवान में नजर आएंगे सलमान

सलमान खान अब फिल्म बैटल आॅफ गलवान में नजर आएंगे। इसमें वो एक फौजी का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, हालांकि मेकर्स ने इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी है। अब ये अगस्त 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

ये भी पढ़ें: 36 साल बड़े सनी देओल संग हुआ था उर्वशी रौतेला का डेब्यू, बुरी तरह पिटी थी फिल्म