Chaitra Month: चैत्र माह कब से हो रहा है शुरू

0
137
Chaitra Month: चैत्र माह कब से हो रहा है शुरू
Chaitra Month: चैत्र माह कब से हो रहा है शुरू

जानें इस माह में क्या करें और क्या नहीं?
Chaitra Month (आज समाज), नई दिल्ली: सनातन धर्म में चैत्र का माह बड़ा पवित्र और खास माह जाता है। हिंदू पंचांग में चैत्र का महीना पहला माना जाता है। इसी महीने से हिंदू नववर्ष की शुरूआत हो जाती है। इस माह में की गई पूजा और व्रत बहुत पुण्यदायी होता है। इस माह में पूजा और व्रत करने से साल भर भगवान की कृपा रहती है। चैत्र माह में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। चैत्र नवरात्रि पड़ती है। राम नवमी पड़ती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर अति शुभ चित्रा नक्षत्र होता है। इस कारण इस माह को चित्रा कहते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी माह में ब्रह्मा जी ने संसार की रचना प्रारंभ की थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में चैत्र का महीना कब शुरू होगा और इस महीने में क्या करें और क्या न करें?

चैत्र माह 2026 डेट

पंचांग आनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 03 मार्च को शुरू हो रही है। इस दिन मंगलवार होगा। ये तिथि 05 बजकर 07 मिनट पर शुरू होगी और 04 मार्च को 04 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, चैत्र माह की शुरूआत 04 मार्च को बुधवार से हो रही है। इसी दिन होली का त्योहार मनाया जाएगा। चैत्र माह धृति योग और पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र में शुरू हो रहा है।

चैत्र माह में क्या करें?

चैत्र माह में व्रत और पूजा पाठ करें। पापमोचनी एकादशी का व्रत अवश्य करें। इसको करने से पाप मुक्त होंगे। इस माह ऐसी चीजों का सेवन करें, जिससे पानी की कमी न हो। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में नवरात्रि के व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान दुर्गा जी के 9 स्वरूपों की पूजा करें। नाम, यश, पद, सम्मान की वृद्धि के लिए सूर्य देव की उपासना करें। इस माह में लाल फल का दान करें।

चैत्र माह में क्या न करें?

चैत्र माह में किसी के प्रति बुरी सोच न रखें। जलन की भावना न रखें। किसी को अपशब्द न बोलें। इससे मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं। गुड़ न खाए। गुड़ गर्म होता है। गर्मी से भोजन खराब हो सकता है, इसलिए इस माह में बासी भोजन भूलकर भी न खाएं। मांस, मदिरा या अन्य तामसिक चीजों का सेवन न करें।

ये भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं का बाहर जाना क्यों है वर्जित?