गत देर रात तक प्रदेश के 12 जिलों में हुई बारिश
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में गत दिवस देर सांय मौसम में अचानक से परिवर्तन आ गया। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश हरियाणा के 12 जिलों में हुई। जिन जिलों में बारिश हुई उनमें अंबाला, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत और नूंह शामिल हैं। बारिश देर रात तक जारी रही। वहीं पानीपत और यमुनानगर में ओले गिरने का भी समाचार है।
बारिश के कारण मंडियों में 15 लाख टन से ज्यादा गेहूं भीग गया। मौसम विभाग का कहना है कि 7 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अधिकतर जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
7 मई तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 7 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। 7 मई तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश की भी संभावना है।
ये भी पढ़ें : Punjab News Update : पंजाब के पानी की रक्षा के लिए पंजाब सरकार उठाएगी हर कदम
ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज फिर होगी बारिश