Amit Shah Today In Bengal, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसके मद्देनजर राज्य में अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। असम दौरे के बाद शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल पहुंचे और उन्होंने उत्तर 24 परगना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।
राज्य में मां, माटी और मानुष असुरक्षित
गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘मां, माटी, मानुष’ के नारे के तहत राज्य में सत्ता में आई थीं और अब ये तीनों – मां, माटी और मानुष – प्रदेश में असुरक्षित हैं। मां असुरक्षित है, महिलाओं की सुरक्षा की कोई ठोस गारंटी नहीं है। मानुष ममता के सिंडिकेट से परेशान है, और माटी को घुसपैठियों (infiltrators) ने निगल लिया है। इसलिए राज्य की ममता सरकार का विदाई का समय आ गया है।
भारी बहुमत से अगली सरकार बनाएगी भाजपा
गृह मंत्री ने रामायण से तुलना करते कहा, जब भगवान श्री राम ने राम सेतु बनाया, तो रावण ने भी यही सोचा था कि इस धरती पर मुझे कौन हरा सकता है? उन्होंने कहा, ममता जी, इस बार सावधान रहें, भजापा का वोट शेयर अब 50 प्रतिशत से ज्यादा होने वाला है और राज्य में भारी बहुमत से हमारी सरकार से बनने वाली है।
बंगाल की पहचान और भारत के गौरव का विरोध कर रहीं ममता
वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर, अमित शाह ने कहा कि एक तरफ सरकार ने इस कार्यक्रम को मनाने का फैसला किया है, जबकि ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति और वोट-बैंक के विचारों के कारण वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध नहीं कर रही हैं, बल्कि बंगाल की पहचान और भारत के गौरव का विरोध कर रही हैं।
वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह मना रही मोदी सरकार
अमित शाह ने कह, इस साल वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह है और पीएम मोदी की सरकार ने पूरे देश में वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह मनाने का फैसला किया है, लेकिन विडंबना देखिए। जब वंदे मातरम, जिसकी शुरूआत बंगाल में हुई थी और जिसे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था, पर संसद में चर्चा हुई, तो ममता बनर्जी के सांसदों ने चर्चा का विरोध किया।
उन्होंने पूछा कि क्या बंगाल की धरती वंदे मातरम के इस विरोध को बर्दाश्त कर सकती है। शाह ने कहा, हमें यह संदेश बंगाल के हर एक व्यक्ति, हर वोटर, हर नागरिक तक पहुंचाना है कि ममता बनर्जी और टीएमसी वोट बैंक की राजनीति और घुसपैठियों को खुश करने के लिए वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Amit Shah Bengal Visit: भ्रष्टाचार और घुसपैठ समेत कई मुद्दों पर ममता सरकार पर साधा निशाना


