West Bengal: ममता बनर्जी की टीएमसी दोफाड़, 58 एमएलए ने बनाया अलग गुट

0
107
West Bengal
West Bengal: ममता बनर्जी की टीएमसी दोफाड़, 58 एमएलए ने बनाया अलग गुट
  • ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुना गया 

West Bengal, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए जिस बात की आशंका जताई जा रही थी आखिर वह सही हो गया। टीएमसी में फूट के बाद आखिरकार पार्टी दो फाड़ हो गई है।

ऋतब्रत बनर्जी विधायक दल के नेता घोषित

टीएमसी एमएलए ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को इसी सप्ताह सोमवार को पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके बाद बुधवार को यानि आज 58 बागी विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता घोषित किया। इस संबंध में बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस से मिलकर ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का समर्थन समर्थन पत्र भी सौंपा। साथ ही बागियों ने खुद को ‘असली टीएमसी’ बताया है। मुख्य रूप से अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली के विरोध में यह पूरा घटनाक्रम हुआ है।

जावेद खान और सिउली साहा उपनेता नियुक्त

संदीपन साहा, जावेद खान और सिउली साहा को उपनेता नियुक्त किया गया है। वहीं अखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है। बागी गुट ने हालांकि ममता बनर्जी को अपना समर्थन जारी रखा है। उन्होंने पत्र में ममता को अब भी पार्टी अध्यक्ष बताया है। लेकिन अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व और विधायक दल से जुड़े फैसलों को मानने से बागी विधायकों ने इनकार कर दिया है।

अभिषेक के लेटर हेड पर सोमवार को स्पीकर को पत्र भेजा

बता दें कि अभिषेक बनर्जी के लेटर हेड पर सोमवार को स्पीकर को पत्र भेजा गया था जिसमें शोभनदेव को नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव भेजा था। विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने शिकायत की थी कि इस प्रस्ताव पर उनके दस्तखत फर्जी हैं। कंपलेन के बाद ममता बनर्जी ने दोनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

ये भी पढ़ें : West Bengal Breaking News : क्या ममता का साथ छोड़ देंगे तीन-चौथाई विधायक