West Asia Tension: इजराइल ने तेहरान और बेरूत में किए लक्षित हमले

0
122
  • रियाद में अमेरिकी एम्बेसी पर ड्रोन से हमला

West Asia Tension, (आज समाज), तेल अवीव: इजराइल ने पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के साथ ईरान की राजधानी तेहरान और लेबनान की राजधानी बेरूत में आज हमले किए हैं। रियाद में अमेरिकी एम्बेसी पर मंगलवार को ड्रोन से हमला हुआ। इजराइल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया पोस्ट से यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा कि वह अभी तेहरान और बेरूत में मिलिट्री टारगेट पर एक साथ टारगेटेड हमले कर रही है। बेरूत के हारेट हरेक इलाके में हमले हुए हैं।

ये भी पढ़ें : Lebanon Breaking: हिज्बुल्लाह का इजराइल के रमत डेविड एयर बेस पर हमले का दावा

दो और अमेरिकी सैनिक मारे गए

एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया कि रियाद में अमेरिका एम्बेसी पर आज ड्रोन हमला हुआ। इसमें यह भी बताया गया कि आपरेशन एपिक फ्यूरी में दो और अमेरिकी सैनिक मारे गए, जिससे मृतक संख्या छह हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, एम्बेसी पर हमले के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब में सभी कॉन्सुलर सर्विस कैंसिल कर दी हैं और इराक में यूएस एम्बेसी ने नॉन-इमरजेंसी सरकारी कर्मचारियों को जाने का आॅर्डर दिया है। वहीं बगदाद एयरपोर्ट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें : America Texas Breaking: ईरान के समर्थन गोलीबारी, भारतीय मूल की छात्रा समेत 4 मरे, हमलावर ढेर

अमेरिका के आपरेशन एपिक फ्यूरी और ईरान के जवाबी हमले 

जैसे ही यूनाइटेड स्टेट्स के आपरेशन एपिक फ्यूरी और ईरान के जवाबी हमलों के बाद पड़ोसी खाड़ी देशों में तनाव बढ़ा, अमेरिका में बहरीन के राजदूत अब्दुल्ला बिन राशिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा ने सोमवार को कहा कि बहरीन के एयर डिफेंस ने देश को टारगेट कर रहे 70 ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों और 59 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया। यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम)  ने मंगलवार को कहा कि यूएस फोर्स ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़ी फैसिलिटीज सहित ईरान के जरूरी मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट करते हुए लगातार आपरेशन किए।

ये भी पढ़ें : US Attacks Iran: मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार, अमेरिका ने ईरान का आईआरजीसी किया तबाह