ग्रीन टी को हेल्थ का सुपरड्रिंक माना जाता है। वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक, इसके कई फायदे हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रीन टी का पूरा फायदा तभी मिलता है जब आप इसे सही समय पर पिएं?
बहुत से लोग इस हेल्दी ड्रिंक को गलत टाइम पर पीकर इसका पूरा लाभ नहीं उठा पाते। आइए जानते हैं ग्रीन टी पीने का सही समय और इससे जुड़ी जरूरी बातें।
सुबह के समय: सुबह उठने के बाद खाली पेट ग्रीन टी पीने से बचें, लेकिन हल्का नाश्ता करने के बाद इसे पीना फायदेमंद होता है।
एक्सरसाइज के बाद: वर्कआउट के बाद ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट मिलता है और शरीर जल्दी रिकवर करता है।
शाम के समय: शाम को स्नैक्स के साथ ग्रीन टी लेना एक अच्छा विकल्प है, इससे दिनभर की थकान भी कम होती है।
सोने से पहले: ग्रीन टी में कैफीन होता है, जो नींद में खलल डाल सकता है। इसलिए इसे रात को सोने से ठीक पहले न पिएं।
खाली पेट: ग्रीन टी में मौजूद टैनिन्स पेट की एसिडिटी बढ़ा सकते हैं, जिससे गैस और बेचैनी हो सकती है। इसलिए इसे खाली पेट पीने से बचें।
ग्रीन टी को हेल्थ का सुपरड्रिंक माना जाता है। वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक, इसके कई फायदे हैं।