ये है धरती का सबसे रहस्यमयी जीव, जिसके शरीर में होती हैं सबसे ज्यादा हड्डियां

क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा जीव भी है, जिसके शरीर में सबसे ज़्यादा हड्डियां होती हैं?  ये कोई डायनासोर या शेर नहीं, बल्कि एक रहस्यमयी और फुर्तीला जीव अजगर  है।

 जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं! एक अजगर के शरीर में 400 से लेकर 1800 तक हड्डियां हो सकती हैं।

अब सोचिए, इंसान के शरीर में जहां लगभग 206 हड्डियां होती हैं, वहीं ये विशालकाय सांप अपने शरीर में 10 गुना से भी ज़्यादा हड्डियां लेकर चलता है!

 अजगर का शरीर बेहद लंबा और लचीला होता है। उसका पूरा ढांचा रीढ़ की हड्डियों (Vertebrae) और पसलियों (Ribs) से बना होता है।

हर वर्टेब्रा (कशेरुका) के साथ दो पसलियां जुड़ी होती हैं। जितनी ज्यादा लंबाई, उतनी ज्यादा रीढ़ की हड्डियां — और उतनी ही ज्यादा कुल हड्डियां!

 अजगर की ये अनगिनत हड्डियां सिर्फ संख्या में नहीं, ताकत में भी ज़बरदस्त होती हैं। ये हड्डियां उसे बेहद लचीलापन देती हैं। 

शिकार को जकड़ने और निगलने में अहम भूमिका निभाती हैं। हड्डियों की यह रचना ही उसे धीमा लेकिन जानलेवा शिकारी बनाती है।