Gond Katira का शरबत गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए खूब पिया जाता है।
कुछ खास हेल्थ कंडीशंस वाले लोगों को इसका सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए, वरना फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
किन लोगों को गोंद कतीरा से परहेज करना चाहिए?
गोंद कतीरा में नेचुरल शुगर कंटेंट होता है, और इसे शरबत में चीनी के साथ मिलाया जाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।
गोंद कतीरा का ठंडा प्रभाव शरीर का ब्लड प्रेशर और कम कर सकता है, जिससे चक्कर, कमजोरी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
अगर आपको एसिडिटी, गैस या अपच की दिक्कत रहती है, तो गोंद कतीरा का ठंडा नेचर आपके पाचन पर असर डाल सकता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर का तापमान और हार्मोन बैलेंस डेलीकेट होता है। ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के गोंद कतीरा का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।