गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम! बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई आम का दीवाना होता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में बिकने वाले कई आम केमिकल्स की मदद से पकाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं?
ऐसे आम दिखने में तो चमकदार और परफेक्ट लगते हैं, लेकिन अंदर से वो आपकी सेहत पर भारी पड़ सकते हैं।
तो आइए जानते हैं कुछ सिंपल टिप्स, जिनसे आप चुटकियों में पहचान सकते हैं कि आम नेचुरली पका है या केमिकल से!
कैसे पहचानें केमिकल से पके आम?: अगर आम को सूंघने पर एक अजीब सी तेज, केमिकल जैसी स्मैल आ रही है, तो समझ जाइए कि वो आम नेचुरल नहीं है।
जरूरत से ज्यादा चमकीला या पीला रंग: बहुत ज्यादा पीला या एकदम परफेक्ट कलर वाला आम अक्सर कैल्शियम कार्बाइड जैसे केमिकल से पकाया जाता है।
सख्त लेकिन पीले आम: अगर आम दिखने में पूरी तरह पका है लेकिन छूने पर बहुत सख्त है, तो वो शायद केमिकल से पकाया गया है।
गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम! बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई आम का दीवाना होता है।
छिलके का टेक्सचर: नेचुरली पका आम थोड़ा धब्बेदार और असमान रंग वाला होता है, जबकि केमिकल से पका आम एकदम एकरंगी और चिकना लगता है